- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- महिला आरक्षण पर मंत्री...
उत्तर प्रदेश
महिला आरक्षण पर मंत्री नंद गोपाल नंदी का बयान- विपक्ष ने खुद के पैर पर कुल्हाड़ी मारी
SHIDDHANT
23 April 2026 8:19 PM IST

x
Mirzapur मिर्जापुर: महिला आरक्षण विधेयक को लेकर मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुद्दा विहीन विपक्ष ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन विधेयक का विरोध करके खुद ही पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली है। इस विधेयक के विरोध से विपक्ष का रुढ़िवादी एजेंडा बेनकाब हो गया है। ये लोग मातृ शक्ति को घर की चौखट तक रखना चाहते हैं, जबकि पीएम मोदी महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में पहुंचाना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी समेत पूरे विपक्ष ने परिसीमन की बेबुनियाद अफवाह के माध्यम से हमेशा की तरह तुष्टीकरण को बढ़ावा दिया। यही वजह है कि इस ऐतिहासिक अवसर पर जब उन्हें नायकों के समूह में खड़ा होना था, तब उन्होंने खलनायकों की भूमिका अदा की। उन्होंने कहा कि आप लोग ने देखा होगा कि जब ये बिल गिरा तब वे (विपक्ष) कैसे मेज थपथपा रहे थे।
उन्होंने कहा कि संसद में केवल यह विधेयक नहीं गिरा, बल्कि पूरा विपक्ष आधी आबादी की नजरों से गिर गया। आने वाले चुनाव में मातृ शक्ति अपने जनादेश से इन अवसरवादियों को माकूल जवाब देगी। पीएम मोदी ने महिला सशक्तीकरण को विशेष प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा कि 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' जैसी तमाम योजनाएं लाकर पीएम मोदी ने महिलाओं को सशक्त बनाने का काम किया।
उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' ने मिर्जापुर में हुए दुखद सड़क हादसे पर शोक व्यक्त किया। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि मृतकों के प्रति संवेदना और शोक व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा कि इस दुखद वक्त में हमारी सरकार पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए सीएम ने आर्थिक सहायता की घोषणा की है। नंदी ने कहा कि डीएम से बात कर हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





