उत्तर प्रदेश

खनन अधिकारी ने मिट्टी लदे तीन ट्रैक्टर के साथ जेसीबी कराया सीज

Admin4
4 Sept 2023 12:35 PM IST
खनन अधिकारी ने मिट्टी लदे तीन ट्रैक्टर के साथ जेसीबी कराया सीज
x
भदोही। जिले में खनन अधिकारी ने अवैध खनन में लगे तीन ट्रैक्टर व जेसीबी सीज कर दिया है। खनन अधिकारी अरविंद यादव ने बताया कि गोपीगंज थाना क्षेत्र के तिलंगा गांव से खनन अधिकारी के साथ पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मिट्टी लदे तीन ट्रैक्टर के साथ अवैध मिट्टी खनन मे लगे जेसीबी को सीज कर दिया।
बताया जाता है कि गांव मे अवैध मिट्टी खनन की जानकारी पर शनिवार को पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे खनन अधिकारी ने मिट्टी लदे तीन ट्रैक्टर के साथ एक जेसीबी को थाने ले आकर सीज करा दिया। थाना क्षेत्र मे अवैध मिट्टी खनन धड़ल्ले किया जा रहा है, जिस पर खनन विभाग की कार्रवाई के बाद खनन माफियाओं में हलचल है।
Next Story