उत्तर प्रदेश

खनन माफिया शुएब और उस्मान की डेढ़ करोड़ की संपत्ति कुर्क

Admin4
13 Oct 2022 5:38 PM GMT
खनन माफिया शुएब और उस्मान की डेढ़ करोड़ की संपत्ति कुर्क
x
अवैध खनन और अन्य अवैध धंधों से अर्जित की गई संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई जिला प्रशासन ने शुरू कर दी है। पहले बिजारखाता के दो माफिया की करीब डेढ़ करोड़ की संपत्ति कुर्क करने के आदेश जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने कर दिए हैं। जल्द और माफिया के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
जिला मजिस्ट्रेट रविन्द्र कुमार मांदड़ ने गैंगस्टर एक्ट में नामजद थाना स्वार क्षेत्र के ग्राम बिजारखाता के शुऐब उर्फ सोनू और उस्मान उर्फ कलुआ द्वारा आपराधिक कृत्यों में शामिल होकर अवैध रूप से अर्जित की गई एक करोड़ 51 लाख 50 हजार 250 रुपए की संपत्ति कुर्क करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
अवैध तरीके से अर्जित की गई संपत्तियों का मूल्यांकन संबंधित अधिकारियों द्वारा कराने के बाद जिला मजिस्ट्रेट ने इन दोनों अभियुक्तों की अवैध रूप से धन अर्जित कर बनाई गई संपत्तियों को उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एवं असामाजिक क्रियाकलाप निवारण अधिनियम की धारा 14(1) के अंतर्गत कुर्क करने के लिए संबंधित थाना प्रभारी और तहसीलदार को नियमानुसार कार्रवाई के लिए कहा है।
अभियुक्त शुऐब उर्फ सोनू द्वारा अवैध तरीके से अर्जित की गई संपत्तियों में 25 लाख 65 हजार की अनुमानित कीमत का डंपर, 21 लाख 25 हजार की अनुमानित कीमत का दूसरा डंपर 27 लाख 30 हजार की अनुमानित कीमत की टाटा एसएलपी कैब और चार लाख 79 हजार की अनुमानित कीमत की सुजुकी विटारा ब्रेजा शामिल है। अभियुक्त उस्मान उर्फ कलुआ की अवैध संपत्तियों में 41 लाख 44 हजार 581 रुपये की अनुमानित कीमत का डंपर, 27 लाख 74हजार 669 की अनुमानित कीमत का दूसरा डंपर और तीन लाख 32 हजार की अनुमानित कीमत की कार शामिल है।
Admin4

Admin4

    Next Story