उत्तर प्रदेश

खनन कारोबारी हाजी इकबाल की 107 करोड़ की संपत्ति कुर्क

jantaserishta.com
14 May 2022 7:15 PM IST
खनन कारोबारी हाजी इकबाल की 107 करोड़ की संपत्ति कुर्क
x
पढ़े पूरी खबर

उत्तर प्रदेश की बसपा सरकार में जिस हाजी इकबाल उर्फ बाला के नाम की तूती बोलती थी, खनन के कारोबार में हाजी इकबाल का आशीर्वाद लोगों को करोड़पति बना रहा था, आज उसी हाजी इकबाल की अपराध से जुटाई संपत्ति पर कार्रवाई हो रही है. सहारनपुर पुलिस ने हाजी इकबाल की 107 करोड़ की संपत्ति कुर्क कर दी है.

सपा और बसपा सरकार में बढ़ा कारोबार
जिस सपा और बसपा सरकार के कार्यकाल में खनन का अवैध कारोबार करोड़ों के वारे न्यारे कर रहा था और इस खेल में पश्चिम उत्तर प्रदेश क मोहम्मद इकबाल ऑफ हाजी इकबाल उर्फ बाला सबसे बड़ा नाम था अब उसी हाजी इकबाल पर उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार कार्रवाई कर रही है. खनन के अवैध कारोबार से जुटाई संपत्ति कुर्क की जा रही है. सहारनपुर पुलिस में हाजी इकबाल वॉइस के करीबियों की एक सौ सात करोड़ की 123 संपत्तियों पर गैंगस्टर एक्ट में कुर्की की कार्रवाई कर दी है.
विभिन्न थानों में 28 मुकदमे दर्ज
अब अगर हाजी इकबाल और उसके गैंग पर दर्ज मुकदमे की बात करें तो मौ0 इकबाल उर्फ हाजी इकबाल उर्फ बाला पर सहारनपुर के विभिन्न थानों में 28 मुकदमे दर्ज हैं. बेटे अब्दुल वाहिद उर्फ वाजिद और जावेद पर लखनऊ से लेकर सहारनपुर तक 12 मुकदमे दर्ज हैं. तीसरे बेटे अफजाल पर 3, चौथे बेटे आलीशान पर 7 केस दर्ज है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story