उत्तर प्रदेश

मिनी ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर, चार की मौत

Admin Delhi 1
22 Feb 2023 5:38 PM IST
मिनी ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर, चार की मौत
x

लखनऊ: यूपी के हाथरस जिले से एक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा अलीगढ़ रोड पर गांव रुहेरी के पास मंगलवार रात को हुआ है। बताया जा रहा है कि मैक्स और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।

सूचना मिलने पर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

Next Story