उत्तर प्रदेश

सेंचुरी से वतन लौटने लगे प्रवासी पक्षी

Admin Delhi 1
20 Feb 2023 10:17 AM GMT
सेंचुरी से वतन लौटने लगे प्रवासी पक्षी
x

मेरठ: विदेशों में सर्दी के मौसम में अधिक बर्फ जम जाने के कारण भोजन पानी की समस्या से जूझते हजारों की संख्या में प्रवासी पक्षी हर साल हस्तिनापुर सेंचुरी का रुख करते है। हस्तिनापुर में नवंबर माह से ही इन विदेशी पक्षियों का जमावड़ा देखने को मिलता है। क्योंकि यहां का सर्दी सीजन इन पक्षियों को खूब पसंद आता है। मौसम में अब जैसे ही गरमाहट आने लगी है यह प्रवासी पक्षी अपने वतन वापस लोटने लगे है। जिसकी वजह से हस्तिनापुर सेंचुरी सूनी होनी शुरू हो गई है। तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है।

ऐसे में मौसम में आ रहे बदलाव की वजह से विदेशी मेहमान अपने वतन लोटने लगे हैं। हस्तिनापुर सेंचुरी में हैदरपुर झील, भीकुंड, मखदूमपुर समेत अन्य झीले धीरे-धीरे खाली होनी शुरु हो गई है। ऐसे में आने वाले और दस दिन बाद मेहमान पक्षियों की अठखेलियां अब लोगों को नहीं दिखाई देंगी। डीएफओ राजेश कुमार के अुनसार इस वर्ष अधिक संख्या में प्रवासी पक्षी हस्तिनापुर सेंचुरी में आए थे। पक्षियों की सुरक्षा के लिए सेंचुरी में विशेष इंतजाम किए गए थे।

Next Story