- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- टमस नदी में अधेड़ की...

x
सतना। रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र के चकदही गांव में एक अधेड़ करंट की चपेट में आकर मौत के मुंह में समा गया। हादसा उस वक्त हुआ जब वह मछली मारने के लिए नदी में खुद से करंट फैलाया था। करंट के झटके से वह नदी में गिर गया और डूब गया। काफी देर बाद मौके पर मौजूद अन्य मछुआरों ने उसे बाहर निकाला। इस मामले में रामपुर बाघेलान थाना पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है।
बताया गया है कि चकदही गांव से टमस नदी निकली है। सुबह करीब दस बजे चतुरेश मल्लाह पिता श्याम लाल 48 वर्ष निवासी चकदही भैंस चराने गया था। भैंसों को नदी के किनारे छोड़कर खुद करंट लगाकर मछलियां मारने लगा। तकरीबन 3 बजे मछली मारने के दौरान करंट की चपेट में आकर नदी में समा गया। अचानक हुई इस घटना को देखकर आसपास मछली मार रहे लोग दौड़ कर करंट दौड़ती तार को निकालकर डूब चुके अधेड़ की तलाश में जुट गए। नदी में कूदकर कुछ लोगों ने बाहर निकाला तब तक युवक की मौत हो चुकी थी।।
करंट और पानी के कारण अधेड़ की जान जा चुकी थी, लेकिन परिजनों ने जान होने की संभावना को देखते हुए ऑटो से अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर मौजूद ड्यूटी डॉक्टर ने नब्ज देखते ही मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद मृतक की पत्नी लीला मल्लाह व बेटा लवकुश मल्लाह दहाड़ मारकर रोने लगे।
टमस नदी में करंट लगाकर मछलियां मारने की कोशिश में खुद की जांन गवां देने की घटना सामने आने के बाद रामपुर बाघेलान थाना प्रभारी यूपी सिंह पुलिस फोर्स ने घटना स्थल का जायजा लिया। वहां पर मछलियां मार रहे अन्य लोगों से पूछताछ करने के बाद मर्ग कायम किया है। वहीं मृतक के शव का पीएम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
Tagsमध्यप्रदेशमध्यप्रदेश न्यूज़दिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story