- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- मौसम विभाग ने जारी...
उत्तर प्रदेश
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट : UP समेत इन राज्यों में फिर भीषण गर्मी
Admin2
12 May 2022 7:57 AM GMT

x
पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, राजस्थान और मध्य भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान
जनता से रिश्ता वेबडेस्क : राजधानी से सटे नोएडा व गाजियाबाद समेत पूरे उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। बुधवार से सूर्य की तपिश ने लोगों को परेशान कर दिया है। गर्मी के साथ उमस भी लोगों की परेशानियां बढ़ा रही हैं। मौसम विभाग की माने तो ऐसी ही स्थिति शुक्रवार को भी रह सकती है, जो कि रविवार तक जारी रहेगी। सोमवार से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से गाजियाबाद व नोएडा के तापमान में फिर से कुछ कमी आने की संभावना है।
गुरुवार को आसमान साफ रहेगा। धूप काफी तेज रहेगी। अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री तक रह सकते हैं। इसके बाद 13 से 15 मई तक लू का प्रकोप रहेगा। इस दौरान तापमान 44 डिग्री के आसपास रह सकते हैं। इसके बाद 16 मई से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर जिले पर पड़ेगा। इसकी वजह से बादल छाएंगे। तापमान करीब 1 से दो डिग्री तक कम हो सकते हैं। 17 मई तक तापमान 41 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।
आईएमडी ने कहा कि अगले तीन दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, राजस्थान और मध्य भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी और उसके बाद कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा। इसके अलावा IMD के मुताबिक इस बीच, गुजरात में दो दिन बाद अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी। देश के बाकी हिस्सों में तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा
Next Story