उत्तर प्रदेश

बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र हुए सम्मानित

Admin Delhi 1
19 May 2023 3:15 PM GMT
बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र हुए सम्मानित
x

कुशीनगर: स्थानीय छितौनी इण्टर कॉलेज में शुक्रवार को बोर्ड परीक्षा 2023 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं हेतु प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अथिति उप जिला मजिस्ट्रेट खड्डा श्रीमती भावना सिंह एवं विशिष्ट अतिथि नवसृजित नगर पंचायत छितौनी के प्रथम अध्यक्ष अशोक निषाद रहे। पुरस्कृत छात्रों को बधाई देते हुए उप जिलाधिकारी खड्डा भावना सिंह ने कहा कि ये बच्चे भविष्य में और अधिक मजबूत इरादों और कठिन परिश्रम के साथ विद्यालय तथा समाज का नाम गौरव के साथ रोशन करते रहेंगे और अन्य विद्यार्थियों के साथ प्रेरणास्त्रोत बनें रहेंगे। उन्होंने प्रतिभावान छात्रों से आगे कहा कि इससे आपको और आगे बढ़ना है। जीवन में सफलता हासिल करनी है। आज का युवा कल देश का भविष्य है। उन्होंने युवाओं को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ते रहने के लिए प्रोत्साहित किया। विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत चेयरमैन अशोक निषाद ने कहा कि शिक्षित व्यक्ति ही समाज की दिशा व दशा दोनों को बदल सकता है।

वही कुरीतियों को त्यागने, युवाओं में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति को त्यागने, बालिका शिक्षा को बढ़ावा, फिजूलखर्ची रोकने के लिए युवा छात्र एवं छात्राओं को प्रोत्साहित किया गया। पुरस्कार पाकर मेधावी छात्र छात्राओं के चेहरे खिल उठे। प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने अतिथि के प्रति आभार व्यक्त किया। पुरस्कृत होने वाले छात्रों में मुख्य रूप से अंजली यादव, पुष्पा साहनी, सोनू गौतम,अवनीश मिश्र, सोनाली गुप्ता,काजल कुशवाहा, किरन चौहान, सोनू गौतम, नीरज मिश्रा, अवनीश, रामभजु कुशवाहा, सत्यम कुशवाहा,दिवाकर गुप्ता,संजना खरवार, राहुल साहनी, शिब्लू कुशवाहा आदि प्रमुख रहे। कार्यक्रम में प्रभाकर पांडेय,विकास सिंह, राकेश निषाद,अजय साहनी, मुलायम साहनी, प्रवक्ता उदय राज शुक्ला, पंकज कुमार,परीक्षा नियंत्रक आकाश कुमार सिंह, अध्यापक गुलाब चंद,आदर्श तिवारी, नरेंद्र प्रसाद,अम्बरीश सक्सेना, लिपिक प्रमोद सिंह, जितेंद्र यादव,शिक्षक,विजय कुशवाहा, गुलाब गुप्ता, उपेंद्र गुप्ता, कमरुद्दीन अली अंसारी, संजीव सिंह, दिनेश यादव, रिपिका, यादवेंद्र पटेल, प्रमिला गुप्ता, उमेश प्रसाद, सूरज गोंड, विवेकानंद यादव, सहित तमाम गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Next Story