उत्तर प्रदेश

उन्नतशील खेती पर मेधावी अंश के प्रोजेक्ट को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

Admin Delhi 1
9 March 2023 12:24 PM GMT
उन्नतशील खेती पर मेधावी अंश के प्रोजेक्ट को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार
x

लालगंज प्रतापगढ़: क्षेत्र के होनहार मेधावी छात्र ने उन्नतशील खेती को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में अपने हुनर का परचम लहराया। मेधावी के प्रतियोगिता में मॉडल प्रोजेक्ट को जोनल पुरस्कार मिलने से लोगों में खुशी देखी जा रही है। लालगंज तहसील के हण्डौर निवासी छात्र अंश तिवारी नगर के अझारा स्थित पं. नागेशदत्त पब्लिक स्कूल में कक्षा नौ का छात्र है। छात्र अंश ने उन्नतशील खेती को लेकर आर्टिफीशियल इन्टेलीजेंस एआई के सिस्टम पर मॉडल प्रोजेक्ट तैयार किया। छात्र का मॉडल प्रोजेक्ट हाल ही में ऑल इण्डिया वीवो इग्नाइट साइन्स एण्ड इनोवेशन अवार्डस प्रतियोगिता में प्रस्तुत हुआ। कृषि वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों ने मॉडल को उन्नतशील खेती के लिए दिशाबोधक ठहराते हुए जोनल पुरस्कार के लिए चयनित किया। प्रतियोगिता में हजारों मेधावियो के प्रतिभाग के लिए अंश को मिली इस सफलता से गांव तथा विद्यालय परिवार खुशियों से झूम उठा है। छात्र के मॉडल में बताया गया है कि यह ऑटोमैटिक सिस्टम खुद खेत के तापमान तथा नमी की जानकारी हासिल करके फसल की आवश्यकतानुसार सिंचाई में सक्षम है। अंश ने यह भी बताया कि किसान इस सिस्टम को अपने मोबाइल से भी संचालित करते हुए खेती की पूरी जानकारी रख सकता है। सफल प्रतिभागी का कहना है कि यह सिस्टम सौर ऊर्जा से संचालित होते हुए दुनिया के किसी भू-भाग पर उन्नतशील खेती का सहायक सिद्ध हुआ है। सफलता पर गांव के लोगों ने मेधावी अंश तिवारी के पिता चन्द्रशेखर तिवारी व मां अनीता तिवारी व उमेश तिवारी तथा सरसिज तिवारी का मुंह मीठा कराकर खुशियों को साझा किया।

वहीं नागेश दत्तपब्लिक स्कूल के प्रबंधक प्रकाशचंद्र मिश्र, एकेडमिक कंट्रोलर रीमा मिश्रा, प्रधानाचार्य एसएन त्रिपाठी, अधिवक्ता ज्ञानप्रकाश शुक्ल, अनिल त्रिपाठी महेश, विकास मिश्र, देवानंद मिश्र, डा. आशीष सिंह, सुरेन्द्र तिवारी सागर, बाबा नरेन्द्र ओझा, सुरेश मिश्र मदन, साहित्यकार संजय शुक्ल व अनूप तिवारी, राजेन्द्र मिश्र आदि ने भी ग्रामीण अंचल के मेधावी अंश की खेती किसानी को लेकर मॉडल तैयार करने व पुरस्कृत होने की लगन व मेहनत की भूरि-भूरि सराहना करते दिखे।

Next Story