- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- 5.8 डिग्री बढ़ा पारा :...
उत्तर प्रदेश
5.8 डिग्री बढ़ा पारा : मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी ,भीषण गर्मी की चपेट में आए ये जिले
Tara Tandi
19 May 2024 11:32 AM IST

x
लखनऊ : बीते सोमवार को राजधानी का दिन का तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस था। मंगलवार से इसमें क्रमिक वृद्धि शुरू हो गई। 14 मई को पारा चढ़ा और 40.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। इसके बाद भी यह दौर जारी रहा और गर्मी बढ़ती गई। 15 मई को अधिकतम 41.2 डिग्री पहुंचा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना था कि पुरवा हवा थमने और पछुआ चलने के कारण तापमान बढ़ा है। शनिवार तक पारे ने करीब 5.8 डिग्री की छलांग लगाई और 44.2 डिग्री तक पहुंच गया।
इन इलाकों के लिए लू को लेकर अलर्ट जारी
आरेंज अलर्टः हापुड़, बुलंदशहर, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास तीव्र उष्ण लहर के आसार जताए गए हैं। इसके अलावा फतेहपुर, प्रतापगढ़, जौनपुर, मऊ, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर और आसपास लू के आसार हैं।
येलो अलर्टः शामली, मेरठ, कासगंज, एटा, शाहजहांपुर, बदायूं, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, गाजीपुर, बलिया, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुरखीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, बाराबंकी और आसपास।
मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी, लू के रहें सर्तक
-छोटे बच्चों, वृद्धों व गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
- हीट स्ट्रोक, हीट बर्न व हीट रैश जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
- तीव्र उष्ण लहर से पशु व फसलों को भी नुकसान हो सकता है।
ये सलाह मानें और खुद को बचाएं
- दोपहर के समय लंबे समय तक धूप में रहने से बचें।
- हल्के रंग के ढीले व सूती कपड़े पहनें।
- धूप में सिर को ढके
- लस्सी, चावल का पानी, नींबू पानी, छाछ आदि का सेवन करें।
- खेतों में शाम के समय हल्की सिंचाई करें।
- दोपहर के समय जानवरों को चराने से बचें। पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ दें।
Tags5.8 डिग्री बढ़ा पारामौसम विभागजारी एडवाइजरीभीषण गर्मीMercury increased by 5.8 degreesMeteorological Department issued advisorysevere heatजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





