उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर में मंदबुद्धि को बेरहमी से पीटा

Rani Sahu
11 May 2023 6:24 PM GMT
मुजफ्फरनगर में मंदबुद्धि को बेरहमी से पीटा
x
मुज़फ्फरनगर : मुजफ्फरनगर में घर से गायब हुए मंदबुद्धि व्यक्ति को अज्ञात लोगों ने बेरहमी से पीटा। काफी तलाश करने के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो घायल को देखकर परिवार वाले रो पड़े। पुलिस को जानकारी देकर घायल को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
थाना नई मंडी क्षेत्र के गांव बझेड़ी के रहने वाले शाहनवाज (30) 2 दिन पहले घर से गायब हो गए थे। परिवार वालों ने शाहनवाज की तलाश शुरू की। शाहनवाज के लापता होने की जानकारी फोटो सहित सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो एक व्यक्ति ने घरवालों को जानकारी दी। बताया कि उन्होंने उसे शहर में एक जगह पर देखा है। शाहनवाज को परिवार वाले घर लेकर आए।
पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की
शाहनवाज मंदबुद्धि होने के कारण बोल भी नहीं सकता। अपने घर वालों को देखकर वह रोने लगा। परिवार वालों ने शाहनवाज के शरीर पर चोट के निशान देखे तो वह भी निराश हो गए। पुलिस को शाहनवाज के साथ मारपीट की घटना की जानकारी दी गई। इसके बाद इशारों-इशारों में शाहनवाज उन्हें कुकड़ा मंडी ले गया। जहां उसने बताया कि वह पानी पीने के लिए एक पेड़ के नीचे गया था। वहां अज्ञात लोगों ने उसके साथ मारपीट की। मंदबुद्धि के साथ मारपीट किए जाने की घटना से गांव में रोष है। पुलिस ने घायल का उपचार कराकर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
Next Story