उत्तर प्रदेश

आतंकवादी हमलों में शहीद Shubham के नाम पर निर्मित स्मृति द्वार, हाईवे पर होगा निर्माण

Ashish verma
26 May 2025 10:43 PM IST
आतंकवादी हमलों में शहीद Shubham के नाम पर निर्मित स्मृति द्वार, हाईवे पर होगा निर्माण
x
शहीद Shubham के नाम पर निर्मित स्मृति द्वारहाईवे पर होगा निर्माण

Kanpur.कानपुर। आतंकी हमले में शहीद हुए शुभम द्विवेदी की याद में उनके पैतृक गांव हाथीपुर में स्मृति द्वार बनाया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना विधायक निधि से हाथीपुर मोड़ पर हाईवे के किनारे शुभम द्विवेदी स्मृति द्वार का निर्माण कराएंगे। सोमवार को शुभम के पिता संजय द्विवेदी विधानसभा अध्यक्ष के प्रतिनिधि सुरेंद्र अवस्थी और भाजपा दक्षिण जिला मंत्री विनय मिश्रा के साथ हाथीपुर मोड़ पहुंचे और स्थान का चयन किया।

गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और शुभम के परिजन मिलकर स्मृति द्वार का शिलान्यास और भूमि पूजन करेंगे। शुभम के चाचा मनोज द्विवेदी ने बताया कि स्मृति द्वार का निर्माण जल्द शुरू होगा। हवन-पूजन कर मांगा शहीद का दर्जा सोमवार को ज्येष्ठ अमावस्या पर शुभम के चाचा मनोज द्विवेदी ने गंगा स्नान कर शांति हवन और पिंडदान किया। उन्होंने बताया कि हवन इस शुभ कामना के साथ किया गया कि 30 मई को शहर आ रहे प्रधानमंत्री शुभम को शहीद का दर्जा देने की घोषणा करेंगे।


Next Story