उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का बैठक हुआ संपन्न, जिला के वरिष्ठ शिक्षक रहें मौजूद

mukeshwari
31 May 2023 4:15 PM GMT
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का बैठक हुआ संपन्न, जिला के वरिष्ठ शिक्षक रहें मौजूद
x

हाथरस-31 मई। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की विशेष बैठक का आयोजन जिला कार्यालय पर किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रविकान्त मिश्र एवं संचालन महामंत्री डॉ. संजय गौतम ने किया। बैठक में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से विचार विमर्श किया गया।

माण्डलिक कार्यकारी अध्यक्ष हरीश शर्मा द्वारा 1 अगस्त को आयोजित होने वाले आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम पर प्रकाश डाला व सभी पदाधिकारियों से कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आह्वान किया। इस अवसर पर उमेश सारस्वत (प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय सूरतपुर) ने राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की सदस्यता ग्रहण की। पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रविकान्त मिश्र ने उमेश सारस्वत को राष्ट्रीय शौक्षिक महासंघ ब्लॉक इकाई हाथरस का संयोजक नियुक्त किया। विमल शर्मा (इंचार्ज प्रधानाध्यापक, उच्च प्राथमिक विद्यालय सोखना) को नगर क्षेत्र का संयोजक नियुक्त किया। बैठक में संजय कुमार शर्मा, बृजेश शर्मा, डॉ. संध्या अग्रवाल, मनोज शर्मा, अजय कुमार शर्मा, विनोद शर्मा, दयाशंकर, धर्मेंद्र उपाध्याय, हेमंत कटारा, प्रसून कुलश्रेष्ठ, आशुतोष अग्निहोत्री, शुशांत शर्मा उपस्थित थे।

mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story