उत्तर प्रदेश

राज्य विद्युत परिषद के जूनियर इंजीनियर संगठन की बैठक

Admin Delhi 1
16 Jan 2023 3:11 PM GMT
राज्य विद्युत परिषद के जूनियर इंजीनियर संगठन की बैठक
x

एटा: एटा में राज्य विद्युत परिषद के जूनियर इंजीनियर संगठन ने जवाहर तापीय विद्युत परियोजना के कैंपस कार्यालय में बैठक कर सदस्यों की समस्या सुनी। साथ ही उनके निराकरण की मांग शासन प्रशासन से की। दौरान जवाहर तापीय विद्युत परियोजना के इंजीनियर एकत्रित हुए, उन्होंने अपनी अपनी समस्याओं को रखा और उनके निस्तारण की मांग उठाई।

जवाहरपुर तापीय परियोजना मलावन पर राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन उत्तर प्रदेश शाखा जवाहरपुर के पदाधिकारियों ने सदस्यों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक की अध्यक्षता संगठन अध्यक्ष इन्जीनियर लालाराम पुरी और संचालन शाखा सचिव इंजीनियर राजू सिंह ने किया। बैठक में सदस्यों ने कार्मिकों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलने पर चिंता व्यक्त की और समस्याओं व मांगों पर विस्तृत रूप से चर्चा की। जिसमें आवासीय कॉलोनी परिसर के निर्माण, कर्मचारी परिचय पत्र, प्रोन्नत पद का समयबद वेतनमान, वेतन विसंगति, बोनस भुगतान शामिल रहे एवं पावर हाउस से राष्ट्रीय राजमार्ग तक सीधा रास्ता का निर्माण ना होने से चिंता व्यक्त की।

उन्होंने बताया कि कर्मचारियों को 8 किलोमीटर का घुमावदार रास्ता तय करना पड़ता है। जिसमें कभी भी दुर्घटना घटित होने की संभावना रहती है। संगठन भवन के इंजीनियर दुर्गपाल सिंह ने सहायता राशि प्रदान किए जाने पर शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया।

बैठक में आरएस सिंह, दुर्ग पाल सिंह, राम सकल सिंह, अभिमन्यु सिंह , संजय कुमार, भरत सिंह, नितिन खरे,देवेंद्र पाल सिंह, विशाल कुमार , रविंद्र सिंह, अखिलेश कुमार, मनीष गोयल , रवित सिंह, दिलीप कुमार, मांगेराम, मोहम्मद अकबर नासिर, मोहित सक्सेना सहित विभिन्न पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित हुए।

Next Story