उत्तर प्रदेश

Meerut: रक्षाबंधन के अगले दिन युवक की हत्या

Bharti Sahu 2
22 Aug 2024 1:44 AM GMT
Meerut: रक्षाबंधन के अगले दिन युवक की  हत्या
x
Meerut: दुल्हैड़ा रजवाहे के पास ही सरकारी ट्यूबवेल के बराबर में आनंदपाल को एक युवक का लहूलुहान शव पड़ा दिखाई दिया। युवक को गोलियां मारी गई थी और सिर पर चोट के निशान थे। सूचना पर पल्लवपुरम पुलिस मौके पर दौड़ी। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया और साक्ष्य संकलन किए गए। पुलिस ने मृतक का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किया और आसपास के सभी थानों में भेजा। इसके बाद मृतक की पहचान विवेक सिंह पुत्र योगेंद्र सिंह निवासी 174 डिफेंस एन्क्लेव कंकरखेड़ा के रूप में हुई। विवेक इस मकान में अपनी मां मितलेश, बहन प्रीति और जीजा तनुज कुमार के साथ रहता था। विवेक के जीजा तनुज पीएसी छठी बटालियन में तैनात है। तनुज ने बताया कि 19 अगस्त को रक्षाबंधन पर पूरा परिवार काफी खुश था। 20 अगस्त यानी मंगलवार शाम को विवेक ने फोन करके पांच हजार रुपये मांगे थे और दोस्तों के साथ कहीं जाने की बात कही थी। इसके बाद विवेक घर से 7 बजे निकल गया था, लेकिन देररात तक वापस घर नहीं आया। विवेक का मोबाइल भी बंद हो गया था। इसके बाद बुधवार दोपहर को विवेक की लाश मिलने की जानकारी लगी। तनुज कुमार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस फिलहाल यह तलाश कर रही है कि विवेक मंगलवार शाम किसके साथ था और कहां-कहां गया था? युवक की हत्या कर लाश को फेंका गया था। शिनाख्त के बाद परिजनों को बुलाया गया और इसके बाद शव सुपुर्द किया गया। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच कर रही है और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
Next Story