- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Meerut: युवक ने...
Meerut: युवक ने एमबीबीएस छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर की अश्लील हरकत

मेरठ: मेरठ के सुभारती विवि से एमबीबीएस प्रथम वर्ष की छात्रा को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर उसके साथ पढ़ने वाले देव उत्कर्ष सागर ने अश्लील हरकत की। किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
दिल्ली के एक रियल एस्टेट कारोबारी की पुत्री सुभारती विश्वविद्यालय में एमबीबीएस की छात्रा है। थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए छात्रा ने बताया कि 20 फरवरी की शाम वह विश्वविद्यालय कैंपस में बैठी थी। इस दौरान साथ पढ़ने वाला छात्र देव उत्कर्ष सागर कोल्डड्रिंक लेकर आया और उसे पीने के लिए दी। आरोप है कि कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ था, जिसे पीकर वह बदहवास हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ अश्लील हरकत की। इस दौरान छात्रा ने विरोध करने का प्रयास भी किया, लेकिन देव उत्कर्ष जबरन गलत हरकत करता रहा।
इसके बाद छात्रा अपने हॉस्टल के कमरे में चली गई। होश आने पर देव उत्कर्ष का फोन उसके पास आया। छात्रा ने आरोपी की गलत हरकत की शिकायत करने की चेतावनी दी। आरोप है कि इस पर उसने धमकी दी कि किसी से शिकायत की तो बुरा अंजाम होगा। इससे छात्रा दहशत में आ गई। देव उत्कर्ष एक ट्रांसपोर्टर का बेटा बताया जा रहा है। एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।





