उत्तर प्रदेश

Meerut: संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला युवक, पुलिस कर रही पड़ताल

Admindelhi1
12 April 2025 4:59 PM IST
Meerut: संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला युवक, पुलिस कर रही पड़ताल
x
"मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी"

मेरठ: मेरठ के थाना पल्लवपुरम क्षेत्र में लवारिस युवक की लाश पेड़ पर लटकी मिली है। लाश पेड़ पर लटके होने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना पर माैके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है।

मेरठ के थाना पल्लव पुरम क्षेत्र के लावड़ सोफीपुर रोड पर पेड पर पर युवक की लाश फंदे से लटकी मिली है। सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार जांच मे सामने आया है कि युवक की हत्या कर शव पेड़ पर लटका दिया गया है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन पहचान नहीं हो सकी। युवक ने पीले रंग की टी शर्ट और सलेटी रंग का लोअर पहना हुआ है।

Next Story