उत्तर प्रदेश

Meerut: जेंडर चेंज और विवाह के बाद युवक नाबालिग को लेकर फरार

Admindelhi1
27 May 2025 5:31 PM IST
Meerut: जेंडर चेंज और विवाह के बाद युवक नाबालिग को लेकर फरार
x

मेरठ: जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है. आरोप है कि एक व्यक्ति ने किन्नरों के साथ काम करने वाले युवक का जेंडर चेंज करवाया, फिर शादी का झांसा देकर शोषण किया. आरोप है कि कुछ दिन पहले युवक एक नाबालिग किशोरी को लेकर फरार हो गया. मामले को लेकर पीड़ितों ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर तहरीर दी है.

एसएसपी कार्यालय पहुंची पीड़िता ने बताया कि ढाई साल पहले वो एक लड़के के संपर्क में आई थी. पीड़िता का आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाये. ज्यादा जोर देने पर आरोपी युवक ने उसके साथ हिन्दू रीति रिवाज से शादी की. युवक के परिजनों ने भी उस शादी को लेकर सहमति दी थी. पीड़िता ने बताया कि वह 8 महीने से पति के घर पर रह रही है.

पीड़िता ने बताया कि उसके पति और ससुरालवालों के कहने पर उसको जेंडर चेंज कराने की बात कही जाने लगी. आरोप है कि पति ने दिल्ली बुलाकर जेंडर चेंज करा दिया. आरोप है कि देवर के कहने पर उसका जेंडर चेंज कराया गया था. इसके बाद से पीड़िता युवक के साथ शादीशुदा जिंदगी बिता रही थी. पीड़िता का आरोप है कि उसका पति एक नाबालिग लड़की को लेकर फरार हो गया है. जिसकी शिकायत थाना टीपी नगर पुलिस को दी गई है. वहीं पीड़िता और नाबालिग के परिजन सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई है.

एसएसपी मेरठ डॉ. विपिन ताड़ा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है. जल्द ही दोनों को ट्रेस कर दोनों की बरामदगी कर ली जायेगी.

Next Story