उत्तर प्रदेश

Meerut: महिला बंदियों ने भी जेल में मनाया करवा चौथ

Admindelhi1
22 Oct 2024 10:38 AM IST
Meerut: महिला बंदियों ने भी जेल में मनाया करवा चौथ
x
वहीं बाहर से बंदियों के पति या पत्नी को आने की इजाजत नहीं दी गई थी

मेरठ: चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में करवा चौथ का पर्व मनाया गया। मेरठ जिला कारागार में 60 महिला बंदियों ने करवा चौथ का व्रत रखा। जेल अधीक्षक डाॅ. वीरेशराज शर्मा ने बताया कि जेल में 89 महिला बंदी हैं। इसमें से 14 दंपती जेल में एक साथ बंद हैं। जिन महिलाओं के पति जेल में बंद हैं। उन्होंने पारंपरिक ढंग से करवा चौथ पर्व पर चंद्रमा के दर्शन कर व्रत खोला। वहीं बाहर से बंदियों के पति या पत्नी को आने की इजाजत नहीं दी गई थी।

रविवार को सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु के लिए करवा चौथ का खास निर्जला व्रत रखा है। करवा चौथ के मौके पर बाजारों में महिलाओं की भीड़ खरीदारी करने के लिए उमड़ी। वहीं रविवार को महिलाओं ने रात के समय चांद का दीदार कर अपने पति देव के हाथों पानी पीकर अपना व्रत खोला।

उत्तर प्रदेश के मेरठ स्थित चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में बंद महिला बंदियों ने करवा चौथ का त्योहार बड़ी खुशी से मनाया। जेल में बंद महिला बंदियों के लिए करवा चौथ की सारी तैयारियां जेल प्रशासन की ओर से की गई थी।

Next Story