- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Meerut: महिला...

मेरठ: महिलाओं के लिए विकास की राह खुलने जा रही हैं। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के लिए स्वरोजगार के प्रशिक्षण का लक्ष्य मिला है। प्रशिक्षण दिलाकर महिलाओं को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से मजबूत बनाया जाएगा। 51
ग्राम संगठनों को 38 लाख रुपये स्टार्टअप फंड वितरण का लक्ष्य मिला है। महिला स्वावलंबन के लिए उप्र ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गांवों में स्वयं सहायता समूह गठित हैं। चालू वित्तीय वर्ष में महिला स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण दिलाने का लक्ष्य मिला है।
इसमें नव गठित स्वयं सहायता समूहों की 1500 सदस्यों का चयन होगा। महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक कर स्वरोजगार के नेतृत्व की क्षमता पैदा करने, विभिन्न अवसरों का लाभ उठाने, समूह तथा बैंक से ऋण प्राप्त करने जैसी बुनियादी बातों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसका मकसद पशुपालन, मधुमक्खी पालन, कृषि, दूध उत्पादन, सब्जी की खेती, सिलाई-कढ़ाई, दुकान, हैंडिक्राफ्ट जैसे छोटे काम शुरू कराकर महिलाओं को आर्थिक व सामाजिक रूप से मजबूत बनाना है। इससे महिला स्वावलंबन का सपना पूरा होगा। साथ ही गांवों में गरीबी उन्मूलन की राह भी आसान होगी।





