उत्तर प्रदेश

Meerut: स्कॉर्पियो की चपेट में आई खेत से लौट रही महिला, हालत चिंताजनक

Admindelhi1
18 April 2025 5:17 PM IST
Meerut: स्कॉर्पियो की चपेट में आई खेत से लौट रही महिला, हालत चिंताजनक
x

मेरठ: थाना परतापुर क्षेत्र के मोहिउददीनपुर में खेत से चारा लेकर घर जा रही एक महिला को सड़क पार करते समय तेज रफ्तार स्काॅर्पियो ने टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने गंभीर हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया।

मोहउद्दीनपुर गांव निवासी विमला देवी सुबह खेत पर चारा लेने गई थी। वापस आते समय महिला सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कार्पियों ने महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

Next Story