उत्तर प्रदेश

2031 तक 41.09 लाख हो जाएंगे मेरठ वाले, दशकीय बढ़ोतरी में आई गिरावट

Admin Delhi 1
13 July 2023 7:28 AM GMT
2031 तक 41.09 लाख हो जाएंगे मेरठ वाले, दशकीय बढ़ोतरी में आई गिरावट
x

मेरठ: हर साल 1.48 फीसदी की दर से बढ़ रहे मेरठ वाले 2031 में 41.09 लाख हो जाएंगे. 2011 में मेरठ की जनसंख्या 34.44 लाख है जो 2001 में 29.97 लाख थी. तेजी से बढ़ी रही जनसंख्या से मेरठ में प्रतिवर्ग किमी में रहने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ रही है. 2001 में मेरठ में जहां प्रतिवर्ग किमी में 1190 लोग रहते थे जबकि 2011 में यह संख्या 1346 हो गई. 2001 में मेरठ का क्षेत्रफल 2569 वर्ग किमी था जो 2011 में 2559 वर्ग किमी रह गया. तीन दशक से चल रही उल्टी पदयात्रा

सुरभि परिवार के दिनेश तलवार और उनकी पत्नी बीते 30 साल से उल्टी पदयात्रा कर जनसंख्या नियंत्रण को प्रेरित कर रहे हैं. तलवार दंपति अब तक तीन सौ ज्यादा शहरों में पदयात्रा करते हुए 80 हजार से ज्यादा पोस्टकार्ड और पांच हजार से ज्यादा ज्ञापन राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री को भेज चुके हैं.

दशकीय बढ़ोतरी में आई गिरावट

1991-2001 तक मेरठ में दशकीय जनसांख्यिकी वृद्धि दर 24.06 फीसदी थी जो 2001-2011 दशक में घटकर 14.89 फीसदी रह गई. 2011-2021 के बीच में इसमें और कमी आने की उम्मीद है, लेकिन अभी तक दशकीय जनगणना नहीं हुई है.

मेरठ के रोचक तथ्य

● 2011 में मेरठ की जनंसख्या पनामा शहर जितनी थी

● 94वां शहर है देश में जनसंख्या की दृष्टि से मेरठ

● 886 महिलाएं हैं 1000 पुरुषों पर 2011 जनगणना में

● 72.84 फीसदी साक्षरता दर है मेरठ की

563 से 1346 हो गए प्रति वर्ग किमी में रहने वाले

जनसंख्या बढ़ोतरी से मेरठ में संसाधन कैसे सिकुड़ते चले गए, इसके लिए यह डाटा महत्वपूर्ण हैं. 1971 में प्रति वर्ग किमी क्षेत्रफल में मेरठ में 563 लोग रहते थे जो 1981 में 708 हो गए. 1991 में यह संख्या 959 हो गई और 2001 में 1190 तक पहुंच गई. 2011 में जनसंख्या घनत्व 1346 हो गया. जनसंख्या घनत्व से तात्पर्य है प्रति वर्ग किमी क्षेत्रफल में रहने वाले लोग. यानी 1971 में एक वर्ग किमी क्षेत्र में जो संसाधन 563 लोगों को उपलबध थे अब उसी को 1346 प्रयोग कर रहे हैं.

1901 में 6.75 लाख, 2011 में 34.43 लाख

1901 में मेरठ की जनसंख्या छह लाख 75 हजार 150 थी जो 2011 में 34 लाख 43 हजार 689 हो गई. मेरठ में 2001 के बाद जनसंख्या में निरंतर कमी आ रही है. 1931 के बाद मेरठ की जनसंख्या में वृद्धि की शुरुआत हुई जो 1981 में 24.30 फीसदी तक पहुंच गई. 1911 और 1921 के दशक में मेरठ की जनसंख्या ऋणात्मक थी.

कैसे बढ़ते गए मेरठ वाले

वर्ष जनंसख्या प्रतिवर्ष

1901 675150 —-

1911 666027 -0.14

1921 663961 -0.03

1931 709677 +0.67

1941 840218 +1.70

1951 1010618 +1.86

1961 1201058 +1.74

1971 1492928 +2.20

1981 1892928 +2.43

1991 2397099 +2.36

2001 2973877 +2.18

2011 3443689 +1.48

Next Story