उत्तर प्रदेश

Meerut: कांवड़ मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत

Admindelhi1
2 April 2025 4:41 PM IST
Meerut: कांवड़ मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत
x
"दर्दनाक सड़क हादसा"

मेरठ: कांवड़ मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई है। दोनों ईद पर अपनी ससुराल जा रहे थे। हादसा कांवड़ मार्ग पर मुज्जकीपुर गांव के पास हुआ है। जहां पर उनकी बाइक में एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और फरार हो गया।

थाना जानी क्षेत्र में कांवड़-मार्ग पर हुए हादसे के बाद दोनों युवकों के घर कोहराम मच गया। परिजनों ने आज बुधवार को बिना पोस्टमार्टम के शवों को सुपुर्द ए खाक कर दिया। बुलंदशहर के गांव बदरखा निवासी नदीम और दनकाै निवासी फारुख का निकाह सिवाल खास में इमरान की बेटियों से हुआ है। मंगलवार की देर रात नदीम और फारुख बाइक से सिवाल खास अपनी सुसराल ईद पर मुबारक बाद देने के लिये आ रहे थे।

कांवड़ मार्ग पर दोनों जब मुज्जकीपुर गांव के पास पहुंचे तो तेज गति से आए अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहन चालकों ने आगे पुलिस चौकी पर हादसे की जानकारी दी। जब तक पुलिस पहुंची दाेनों मौत हो चुकी थी।

दुर्घटना की जानकारी के बाद परिजन और सिवाल खास से सुसरालिये मौके पर पहुंच गए। दोनों मृतक युवकों परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। दोनों के परिजन शवों को अपने-अपने घर ले गए।

Next Story