उत्तर प्रदेश

Meerut: डीजे बजाने का विरोध करने पर दो पक्षों में हुई मारपीट

Admindelhi1
31 Oct 2024 11:51 AM IST
Meerut: डीजे बजाने का विरोध करने पर दो पक्षों में हुई मारपीट
x
दो पक्षों में मारपीट

मेरठ: मेरठ के थाना लोहियानगर क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी में देर रात बर्थ-डे पार्टी में डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना का वीडियो वायरल हुआ है।

काशीराम कॉलोनी निवासी मोहम्मद फिरोज ने जानकारी दी कि उसकी कॉलोनी में चौथी मंजिल पर एक बर्थ-डे पार्टी चल रही थी। आरोप है कि पार्टी में शामिल लोग नशे में धुत होकर डीजे पर डांस कर रहे थे। फिरोज व उसके पक्ष के लोगों ने डीजे की आवाज कम करने को कहा।

इस पर दूसरे पक्ष के लोगों ने मारपहट कर दी। बताया गया है कि दोनों पक्षों के लोग मौके पर एकत्रित हुए और उनमें मारपीट हुई। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि डीजे बजाने को लेकर मारपीट का मामला संज्ञान में आया है। थाना प्रभारी को जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया है। वहीं मारपीट के आरोपी फरार हैं पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है।

Next Story