- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Meerut: तीन मंजिला...
उत्तर प्रदेश
Meerut: तीन मंजिला मकान ढही, मलबे में दबे 15 लोग सहित 7 की मौत
Tara Tandi
15 Sept 2024 10:56 AM IST

x
Meerut मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में जाकिर कॉलोनी में तीन मंजिला मकान गिरने से सात लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। मेरठ के जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि जाकिर कॉलोनी में तीन मंजिला मकान गिरने से सात लोगों की मौत हो गई वहीं अभी तीन लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है।
अचानक ढही तीन मंजिला मकान
राज्य के राहत आयुक्त कार्यालय की ओर से सुबह जारी एक बयान में कहा गया, ‘‘मकान के अचानक ढहने से मलबे में 15 लोग दब गए। अब तक कुल 12 लोगों को मलबे से निकाला जा चुका है जिनमें से सात की मौत हो गई, पांच घायलों को लाला लाजपत राय मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। शेष को मलबे से निकालने का प्रयास जारी है। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना शनिवार शाम को हुई जिसकी जानकारी तत्काल आपात सेवाओं को दी गई।
बचाव अभियान की निगरानी के लिए मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) डी के ठाकुर, मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे, पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) नचिकेता झा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. विपिन ताडा समेत वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा मोचन बल, दमकल विभाग और पुलिस की टीम मलबे से लोगों को निकालने का प्रयास कर रही है।
TagsMeerut तीन मंजिला मकान ढहीमलबे दबे 15 लोग7 मौतMeerut: Three-storey house collapsed15 people buried under the rubble7 deadजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





