उत्तर प्रदेश

मेरठ: छात्रा को रोज छेड़ना पड़ा भारी, लोगो ने पीटकर पुलिस को सौपा

Admin Delhi 1
30 March 2022 10:03 AM GMT
मेरठ: छात्रा को रोज छेड़ना पड़ा भारी, लोगो ने पीटकर पुलिस को सौपा
x

सिटी क्राइम न्यूज़: मवाना कस्बे के हाईवे पर एक युवक को छात्रा के साथ छेड़छाड़ करना भारी पड़ गया। लोगों ने उसे दबोच लिया और धुनाई कर दी। इसके बाद उक्त युवक को थाने ले जाकर पुलिस को सौंप दिया है। समाचार लिखे जाने तक मामले की थाने पर तहरीर नहीं दी गई थी।

एक छात्रा रोजाना शाम के समय ट्यूशन जाती है। एक युवक उसे काफी समय से परेशान कर रहा था। रास्ते में आते जाते समय कमेंट करता था। परेशान होकर पीडिता ने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दे दी। आज सुबह ट्यूशन से लौटते समय उक्त युवक ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी और पीछा करना शुरू कर दिया। थाने के पास पहले से ही मौजूद परिजनों ने उस युवक को पकड़ लिया और धुनाई करने के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने पकड़े गए युवक से पूछताछ शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों में समझौते से प्रयास चल रहे थे। मामले की थाने पर तहरीर नहीं दी गई थी। इस संबध में एसआई सतीश कुमार ने बताया कि मामले की तहरीर आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Next Story