उत्तर प्रदेश

Meerut: मरा समझकर हमलावर मौके से फरार हुआ

Admindelhi1
8 Nov 2024 3:33 PM IST
Meerut: मरा समझकर हमलावर मौके से फरार हुआ
x
युवक पर किया जानलेवा हमला

मेरठ: सरधना थाना क्षेत्र के छुर गांव में युवक पर गांव के कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। मारपीट के बाद आरोपी युवक को मारा समझकर चले गए और इसकी सूचना पुलिस को भी दी। मौके पर पहुंचे युवक के परिजन के पहुंचने जब युवक होश में आया तो परिजनों ने राहत की सांस ली। युवक को घायल अवस्था में लेकर परिजन थाना पहुंचे। जिसके बाद पुलिस घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

गांव छुर निवासी रेखा पत्नी संदीप ने तहरीर में बताया कि रात में पति भेड़ बकरियों को देखने जा रहा था। इसी बीच गांव निवासी युवकों ने उसको खींचकर मारपीट कर दी। संदीप को मरा समझ आरोपियों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दे दी। आसपास मौजूद लोगों ने युवक के परिजनों को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों को देख आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजन घायल अवस्था में युवक को लेकर थाना पहुंचे जहां पुलिस ने उपचार के लिए से अस्पताल में भर्ती कराया। युवक की हालत गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया है। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच में जुटी है।

Next Story