- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Meerut: रिटायर्ड दरोगा...
उत्तर प्रदेश
Meerut: रिटायर्ड दरोगा के आवास पर टीम का छापा, 16 करोड़ की संपत्ति
Tara Tandi
13 Feb 2025 9:29 AM GMT
![Meerut: रिटायर्ड दरोगा के आवास पर टीम का छापा, 16 करोड़ की संपत्ति Meerut: रिटायर्ड दरोगा के आवास पर टीम का छापा, 16 करोड़ की संपत्ति](https://jantaserishta.com/h-upload/2025/02/13/4382988-7.webp)
x
Lucknow लखनऊ । भ्रष्टाचार के एक मामले में उप्र. सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। मेरठ में टीम ने रिटायर्ड पुलिस दरोगा महेंद्र सिंह सैनी के दो आवास और एक स्कूल पर बुधवार को छापा मारा। 22 अधिकारियों की टीम ने करीब सात घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया।
इस दौरान 16 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति का पता चला है। टीम ने 10 बैंक खातों के कागजात, 30 भूमि बेनामे, स्कूल के अभिलेख और तमाम अन्य दस्तावेजों को कब्जे में लिया है। रिटायर्ड दरोगा महेंद्र सिंह सेनी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर शासन के आदेश पर वर्ष 2022 में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसकी जांच चल रही थी। बुधवार को विजिलेंस की 22 अधिकारियों की टीम ने महेंद्र सिंह के मेडिकल थानाक्षेत्र स्थित कीर्ति पेलेस कॉलोनी में मकान नंबर ए-63 ओर ए-03 पर दबिश दी।
दोनों आवासों की कीमत करीब तीन करोड़ और स्कूल समेत बाकी सामान की कीमत 11.50 करोड़ मानी गई है। घर से 10 बैंक खातों की पासबुक मिली है। लॉकर की जानकारी भी मिली है। 30 भूमि बेनामों के दस्तावेज भी मिले हैं। इसके अलावा अन्य दस्तावेज, लैपटॉप और रजिस्ट्री के कागजात टीम ने अपने कब्जे में लिए हैं। इस संबंध में रिटायर्ड दरोगा महेंद्र सिंह सैनी को नोटिस दिया गया है।
TagsMeerut रिटायर्ड दरोगाआवास टीम का छापा16 करोड़ संपत्तिMeerut retired inspectorresidence team raidproperty worth 16 croresजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
![Tara Tandi Tara Tandi](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Tara Tandi
Next Story