- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- मेरठ: सर्विलांस टीम ने...
मेरठ: सर्विलांस टीम ने अंतरराज्यीय गिरोह के पांच बदमाश को किया गिरफ्तार
![मेरठ: सर्विलांस टीम ने अंतरराज्यीय गिरोह के पांच बदमाश को किया गिरफ्तार मेरठ: सर्विलांस टीम ने अंतरराज्यीय गिरोह के पांच बदमाश को किया गिरफ्तार](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/03/24/1558097-gang-arrested.webp)
खरखौदा और सर्विलांस टीम ने हाईवे पर ऑटो और ऑटो में बैठी सवारियों को लूटने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के पांच बदमाश गिरफ्तार किया है। बदमाशों के पास से लूटा गया टेंपो और हथियार बरामद हुए हैं। पुलिस लाइन में गुरुवार को पत्रकार वार्ता में एएसपी चंद्रकांत ने बताया कि मेरठ सर्विलांस टीम और खरखौदा पुलिस ने मिलकर अंतरराज्यीय गिरोह के पांच बदमाशों को पकड़ा है। यह गिरोह हाईवे पर ऑटो और ऑटो में बैठी सवारियों से लूटपाट करते थे। पकड़े गए बदमाशों के नाम सुहैल, अक्षय शर्मा, शक्ति, साहुल और शावेज़ निवासी हापुड़ है। यह बदमाश स्टैंड पर सवारियों के रूप में खड़े हो जाते थे। इसके बाद टेंपो को बुक करके उसमें बैठ जाते थे। मौका देखकर टेंपो को लूट लेते थे। इसके बाद टेंपो में सवारी बैठाकर उन्हें भी लूट लेते थे। इन बदमाशों के पास से लूटा गया टैंपो, अवैध असलाह, मोबाइल बरामद बरामद हुआ। गिरोह के दूसरे बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।