उत्तर प्रदेश

Meerut: एसटीएफ ने एक लाख के इनामी शूटर मनप्रीत सिंह को दबोचा

Admindelhi1
19 Dec 2024 3:34 PM IST
Meerut: एसटीएफ ने एक लाख के इनामी शूटर मनप्रीत सिंह को दबोचा
x
"पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया"

मेरठ: एसटीएफ ने एक लाख के इनामी बदमाश मनप्रीत सिंह उर्फ सन्नी को गिरफ्तार किया है। उस पर 6 जनवरी 2024 की रात हुई तीरथ सिंह की हत्या के मामले में साजिश रचने का आरोप है। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

उत्तर प्रदेश एसटीएफ की नोएडा यूनिट ने एक लाख के इनामी बदमाश मनप्रीत सिंह उर्फ सन्नी को गिरफ्तार किया है। हस्तिनापुर क्षेत्र के किशनपुर में 6 जनवरी 2024 की रात चुनावी रंजिश के चलते गुरुद्वारा साहिब में तीरथ सिंह की हत्या कर दी गई थी। वह गांव के प्रधान दिलदार सिंह की भी हत्या करने की फिराक में था। दिलदार पहले मनप्रीत के दोस्त थेए लेकिन किसी बात को लेकर दोनों दुश्मन बन गए थे।

एसटीएफ अधिकारियों ने बताया कि हस्तिनापुर निवासी मनप्रीत ने गांव में दोस्त दिलदार सिंह को प्रधानी पद चुनाव लड़ने में समर्थन किया। दिलदार सिंह चुनाव जीत गए। हालांकि किसी काम को लेकर दोनों के बीच रंजिश हो गई। इसके बाद मनप्रीत ने दिलदार सिंह के करीबी व रिश्तेदार तीरथ सिंह की हत्या कर दी।

हत्या में मनप्रीत का साथी कुलदीप सिंह भी साथ था। इसके बाद वह दिलदार की हत्या करने की फिराक में था। इसको लेकर सज्जन नामक व्यक्ति से संपर्क भी किया था। उसने अवैध हथियार खरीदने के लिए पैसे दिए। उन पैसों से मध्य प्रदेश के इंदौर से अवैध हथियार खरीद लिया था, लेकिन हत्या करने से पहले ही एसटीएफ ने दबोच लिया।

Next Story