उत्तर प्रदेश

Meerut: एसएसपी ने माधवपुरम चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर किया

Admindelhi1
20 Feb 2025 7:30 AM IST
Meerut: एसएसपी ने माधवपुरम चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर किया
x
"एसएसपी ने पुलिस की लापरवाही मानते हुए चौकी प्रभारी पर कार्रवाई की"

मेरठ: मेरठ एसएसपी डॉक्टर विपिन ताडा ने ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में माधवपुरम चौकी इंचार्ज अभय कुमार को युवती से मोबाइल लूट के मामले में लाइन हाजिर कर दिया है। बदमाशों ने पुलिस चौकी के सामने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। एसएसपी ने पुलिस की लापरवाही मानते हुए चौकी प्रभारी पर कार्रवाई की है।

प्रेमनगर निवासी निशा निजी कंपनी में काम करती है। सोमवार शाम को निशा खरीदारी करने के लिए माधवपुरम सेक्टर गई थी। माधवपुरम पुलिस चौकी के पास बाइक सवार बदमाशों ने निशा से मोबाइल लूट लिया था। युवती ने शोर मचाया लेकिन आरोपी पुलिस चौकी के सामने से होते हुए फरार हो गए थे।

एसएसपी डॉ.विपिन ताडा का कहना है कि चौकी इंचार्ज अभय को लाइन हाजिर कर दिया है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है। किसी अन्य पुलिसकर्मी की लापरवाही सामने आएगी, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Next Story