उत्तर प्रदेश

Meerut: सपा विधायक अतुल प्रधान का सफाई कर्मियों की मांगों को लेकर विधानसभा में प्रदर्शन

Admindelhi1
1 March 2025 5:27 PM IST
Meerut: सपा विधायक अतुल प्रधान का सफाई कर्मियों की मांगों को लेकर विधानसभा में प्रदर्शन
x
"सांकेतिक प्रदर्शन के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार सिर्फ दिखावा करने का काम करती है"

मेरठ: विधानसभा में मेरठ के सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान ने सफाई कर्मियों की मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। सपा विधायक अतुल प्रधान सफाई कर्मचारियों की वेशभूषा में बूट और झाडू लेकर विधानसभा पहुंचे। सांकेतिक प्रदर्शन के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार सिर्फ दिखावा करने का काम करती है। उन्होंने मेरठ नगर निगम, सरधना नगर पालिका, मवाना नगर पालिका में भी रिक्त पदों का विषय उठाया।

विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि महाकुंभ में औपचारिक समापन पर मुख्यमंत्री न सफाई कर्मचारियों के लिए 16 हजार मानदेय और 10 हजार बोनस देने की घोषणा की है, लेकिन कटौती के बाद 12 हजार की प्राप्त हो रहे हैं। सफाई कर्मचारियों के साथ गलत व्यवहार किया जा रहा है। भाजपा ठेकेदारी प्रथा को बढ़ावा देने का काम कर रही है। आउट सोर्सिंग को बढ़ावा दिया जा रहा है। रोजगार के अवसर को कम किया जा रहा है।

सरकार सफाई कर्मचारियों के हित में जल्द से जल्द रिक्त पदों को भरने का काम करें। आउट सोर्सिंग पर जो लोग हैं उन्हें नियमित किया जाए। सफाई कर्मचारियों को सभी सुविधाएं दी जानी चाहिए। देश और प्रदेश की सरकार सफाई कर्मचारियों से वादा करने की खानापूर्ति न करें। पैर धोना, राम मंदिर में निर्माण कर्मचारियों के साथ खानापूर्ति की जा रही है। कुंभ में सफाई कर्मचारियों ने रात दिन मेहनत की है। इतनी मेहनत के बाद भी उसके लिए कुछ नहीं किया गया। प्रदेश में लाखों पद रिक्त हैं। सरकार कर्मचारियों को उनका हक नहीं देना चाहती है। इसलिए सदन के सामने उनकी मांग उठाई गई है।

Next Story