उत्तर प्रदेश

Meerut : कभी धूप, कभी बादल, मौसम फिर दिखा रहा रंग, बारिश की संभावना बढ़ी

Saba Naaz
26 Jun 2025 3:30 PM IST
Meerut : कभी धूप, कभी बादल, मौसम फिर दिखा रहा रंग, बारिश की संभावना बढ़ी
x

Meerut मेरठ : मेरठ में फिर से मौसम ने करवट ली है। बुधवार को राहत भरी बारिश के बाद गुरुवार सुबह से ही तेज धूप और उमस ने लोगों को फिर परेशान कर दिया।

आसमान में बादलों की आवाजाही और तेज धूप के बीच मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। सुबह से ही सूरज ने अपने तेवर दिखा दिए। हवा में उमस और तापमान दोनों बढ़े हैं। दोपहर होते-होते यह गर्मी और चुभन में बदल गई। दिन भर आसमान में बादलों का आना-जाना लगा रहा, जिससे कभी-कभी राहत की उम्मीद जगी, लेकिन बारिश नहीं हुई। यह स्थिति अगले कुछ दिन बनी रह सकती है।

भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान, मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम. समीम ने बताया कि मेरठ में पिछले सप्ताह के मुकाबले बारिश की मात्रा कम रही है, लेकिन आसपास के जिलों में अच्छी शुरुआत हुई है। डॉ. समीम के मुताबिक आगामी दो से तीन दिन के भीतर मेरठ में मानसूनी बारिश की अच्छी संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी और तापमान भी नीचे आएगा।

Next Story