उत्तर प्रदेश

Meerut: शशांक मिश्रा ने मेरठ में विश्व हिंदू महासंघ भारत की बैठक में भागीदारी की

Admindelhi1
12 Jan 2026 11:51 AM IST
Meerut: शशांक मिश्रा ने मेरठ में विश्व हिंदू महासंघ भारत की बैठक में भागीदारी की
x

मेरठ: यूपी के मेरठ (Meerut) आज रविवार की बैठक में आयोजित की गई कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश I.T सेल प्रभारी शशांक मिश्रा (Shashank Mishra) उपस्थित रहे बैठक में भारी संख्या में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ नें बढ़ चढ़ कर सहभागिता दिखाई इस कार्यक्रम में सम्पूर्ण जिले के मुख्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

संघठन विस्तार सहित हिन्दुत्व जागरण व एकता पर ज़ोर दिया गया साथ ही साथ सामाजिक समरसता पर विशेष बल रहा। बैठक में पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष चौधरी धर्मेन्द्र मलिक, पश्चिम प्रदेश संगठन मंत्री हर्षित अरोड़ा , प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक भारद्वाज, प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक , प्रदेश महामंत्री पंकज विश्वकर्मा, सदस्य बबलू राणा,सदस्य मनोज चौधरी, सदस्य संदेश मलिक,सदस्य श्वेता अरोड़ा जी सहित सभी पदाधिकारियों का विशेष योगदान रहा।

सफल आयोजन के लिए विश्व हिन्दू महासंघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद त्यागी जी व राष्ट्रीय संघठन मंत्री/राष्ट्रीय प्रचारक विजय नन्दन पाण्डेय , राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राज श्रीवास्तव व समस्त राष्ट्रीय कार्यकारिणी नें पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष चौधरी धर्मेन्द्र मलिक जी व उनकी टीम की प्रशंसा की!

Next Story