- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Meerut : सरधना में...

x
Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश : मेरठ के सरधना के जुल्हेड़ा रोड पर खुले में कुर्बानी केअवशेष फेंकने पर हंगामा हो गया। हिंदू समाज ने विरोध जताया। पालिका कर्मियों पर आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
सरधना में बकरीद पर कुर्बानी के अवशेष को लेकर हंगामा, मेरठ के सरधना में ईद उल अजहा के अवसर पर सरधना क्षेत्र के जुल्हेड़ा रोड पर उस समय तनाव की स्थिति बन गई जब खुले में कुर्बानी के अवशेष फेंके जाने पर स्थानीय लोगों ने हंगामा कर दिया। आरोप है कि नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा ठेले से यहां अवशेष फेंके गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से पूछताछ की।
वहीं, अवशेष को लेकर पहुंचे पालिका कर्मचारियों ने तुरंत सफाई शुरू की और ठेले में भरकर अवशेषों को निर्धारित स्थल पर ले जाया गया। मंडी चमारान के सभासद वीर सिंह भाटी ने आरोप लगाया कि नगर पालिका के कुछ कर्मचारियों द्वारा जानबूझकर अवशेष खुले में डाले गए, जिससे क्षेत्र में तनाव फैल सकता था। उन्होंने इस मामले में जांच और कार्रवाई की मांग की। एसडीएम दीक्षा जोशी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
Tagsसरधनाकुर्बानीअवशेषहंगामामेरठSardhanasacrificeremainsuproarMeerutजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





