- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Meerut: टोल टैक्स...
उत्तर प्रदेश
Meerut: टोल टैक्स बढ़ने से रोडवेज बसों का किराया महंगा हुआ
Admindelhi1
2 April 2025 4:36 PM IST

x
"इसका सीधा असर जनता की जेब पर पड़ेगा"
मेरठ: एक अप्रैल से राजमार्ग प्राधिकरण ने टोल टैक्स की दरों में वृद्धि की है। टोल की दरों में वृद्धि के बाद अब रोडवेज बसों का किराया भी परिवहन विभाग ने बढ़ा दिया है। इसका सीधा असर जनता की जेब पर पड़ेगा।
मेरठ से अन्य शहर और दिल्ली के लिए जाने वाली रोडवेज बसों का किराया बढ़ाया गया है। इस बारे में मेरठ डिपो प्रभारी आसिफ अली ने जानकारी दी कि टोल टैक्स की दरों में बढ़ोत्तरी के बाद अब रोडवेज पर वित्तीय भार पड़ रहा है। जिसके चलते मेरठ से विभिन्न रूटों पर चलने वाली बसों के किराए में वृद्धि की गई है।
जिसमें गोरखपुर के लिए प्रति यात्री किराये में दो रुपये की वृद्धि की गई है। जबकि लखनऊ, बरेली, अलीगढ़, दिल्ली के किराये में एक-एक रुपया की वृद्धि और फिरोजाबाद के किराये में सबसे अधिक तीन रुपये प्रति यात्री बढ़ाया है।
Tagsउत्तर प्रदेशमेरठटोल टैक्सबढ़नेरोडवेज बसोंकिरायामहंगायात्रियोंबढ़ा बोझराजमार्ग प्राधिकरणUttar PradeshMeeruttoll taxincreaseroadways busesfareexpensivepassengersincreased burdenHighway Authorityजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





