- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Meerut: बिजली बंबा...
उत्तर प्रदेश
Meerut: बिजली बंबा बाईपास पर सड़क दुर्घटना, बैंककर्मी की गई जान
Admindelhi1
10 May 2025 7:18 PM IST

x
"बैंककर्मी धर्मेंद्र की दर्दनाक मौत"
मेरठ: थाना लोहियानगर क्षेत्र में बिजली बंबा बाईपास पर पिकअप की टक्कर से बाइक सवार एसबीआई बैंककर्मी धर्मेंद्र की मौत हो गई।
धर्मेंद्र मोहिउद्दीनपुर की भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। वो शुक्रवार की शाम बैंक के काम से बाइक पर तेजगढ़ी गए थे। देर शाम को वहां से लौटते समय बिजली बंबा बाईपास पर अरोमा रिजेंसी होटल के सामने टेंपो को ओवरटेक कर रहे थे। इस दौरान सामने से आ रही पिकअप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। राह चलते लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस घायल को हॉस्पिटल ले गई। जहां पर चिकित्सकों ने धर्मेंद्र को मृत घोषित कर दिया। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार ने बताया कि चालक को हिरासत में ले लिया गया है। गाड़ी भी कब्जे में ले ली है। परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
Tagsमेरठबिजली बंबाबाईपाससड़क दुर्घटनाबैंककर्मीजानMeerutBijli BambaBypassRoad AccidentBank EmployeeLifeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





