उत्तर प्रदेश

Meerut: RLD युवा विंग की मेरठ जिला और नगर कार्यकारिणी भंग, जयंत चौधरी का बड़ा कदम

Admindelhi1
5 April 2025 5:01 PM IST
Meerut: RLD युवा विंग की मेरठ जिला और नगर कार्यकारिणी भंग, जयंत चौधरी का बड़ा कदम
x
अनुशासनहीनता पर सख्त हुए जयंत चौधरी

मेरठ: राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने बड़ी कार्रवाई की है। केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने मेरठ की जिला व नगर कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है। युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम के बाद ये कार्रवाई हुई है।

राष्ट्रीय लोकदल के युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम में अनुशासनहीनता और निष्क्रियता के कारण युवा जिला अध्यक्ष प्रशांत चौधरी और युवा नगर अध्यक्ष हेमंत कुमार की कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। जयंत चौधरी के आदेश पर रालोद युवा के क्षेत्रीय अध्यक्ष आसिफ चौधरी ने यह कार्रवाई की है।

आसिफ चौधनी ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय लोकदल(युवा) राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिनय चौधरी का मेरठ आगमन के बाद युवा प्रकोष्ठ की ओर से कार्यक्रम आयोजित था। लेकिन कार्यक्रम में भारी अनुशासनहीनता हुई तथा युवा संगठन भी निष्क्रिय पाया गया। इसकी जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी तक पहुंची। इस पर मेरठ के जिला अध्यक्ष (युवा) तथा महानगर अध्यक्ष(युवा) की कमेटी मय अध्यक्ष सहित तत्काल प्रभाव से भंग कर दी गई। नए जिला अध्यक्ष(युवा) एवं महानगर अध्यक्ष(युवा) का चुनाव जल्द से जल्द कराया जाएगा।

Next Story