- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Meerut पुलिस ने देश...
उत्तर प्रदेश
Meerut पुलिस ने देश विरोधी पोस्ट पर की कार्रवाई, युवक गिरफ्तार
Tara Tandi
8 May 2025 2:38 PM IST

x
Meerut मेरठ। मेरठ जिले में पुलिस ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के समर्थन में पोस्ट करने के आरोपी एक युवक को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। सिविल लाइंस के पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिषेक तिवारी ने बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा की नगर इकाई के महासचिव विनोद जाटव की शिकायत पर जैद (28) नामक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
शिकायत के मुताबिक आरोपी ने अपने इंस्टाग्राम खाते पर एक पोस्ट में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ और ‘पाकिस्तान सही है’ जैसे नारे लिखे थे। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि जैद के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 152 (भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को खतरे में डालने वाला कृत्य) सहित सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
तिवारी ने बताया कि हाल के घटनाक्रमों के मद्देनजर पुलिस सोशल मीडिया गतिविधियों पर कड़ी नजर रख रही है। उन्होंने लोगों से जिम्मेदारी से सामग्री साझा करने और ऐसी किसी भी हरकत से बचने का आग्रह किया जिससे गलत सूचना फैल सकती है या सांप्रदायिक वैमनस्य पैदा हो सकता है।
TagsMeerut पुलिसदेश विरोधी पोस्ट कार्रवाईयुवक गिरफ्तारMeerut policeaction against anti-national postsyouth arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





