उत्तर प्रदेश

Meerut: असलहे के साथ रील बनाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Admindelhi1
29 Oct 2024 12:36 PM IST
Meerut: असलहे के साथ रील बनाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
x

मेरठ: थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध असलहे के साथ रील बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार किया गया है। थाना कोतवाली पुलिस के मुताबिक मुखबिर की सूचना के आधार पर असलहे के साथ रील बनाकर वीडियो वायरल करने के आरोपी रिहान पुत्र मंजूर निवासी ग्राम जाहिदपुर नरहाडा थाना लोहियानगर मेरठ को जिमखाना मैदान के गेट के पास गहलोत रोड से एक तमंचा 12 बोर मय एक जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ गिरफ्तार किया है।

अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 158/2024 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Next Story