उत्तर प्रदेश

Meerut: पुलिस ने नकली किट बैग बनाने वाले आरोपी को दबोचा

Admindelhi1
28 Jan 2025 3:24 PM IST
Meerut: पुलिस ने नकली किट बैग बनाने वाले आरोपी को दबोचा
x

मेरठ: थाना लालकुर्ती पुलिस ने (SG) कम्पनी के नकली किट बैग बनाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 71 किट बैग बरामद हुए हैं।

थाना लालकुर्ती पुलिस द्वारा जांच अधिकारी अमनप्रीत व टीम प्रोटैक्टर्स इंडिया प्राईवेट लिमिटेड -122 से0 15 पार्ट 1 गुडगांव Sanspareils Green land PVT. Ltd (SG) के द्वारा आज (SG) ब्राण्ड के नकली किट बैग बनाना तथा बाजार में असली बताकर बेचने वाला अभियुक्त आस मौहम्मद पुत्र नूरुल आरफीन निवासी म0नं0 80/83 घोसी मौहल्ला झुग्गी थाना लालकुर्ती मेरठ उम्र 35 वर्ष को उसके घर AS स्पोर्टस गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी के कब्जे से 71 किट बैग: आरोपी के कब्जे से 71 किट बैग (SG) ब्राण्ड नकली बरामद हुए हैं। बरामदगी के आधार पर थाना लालकुर्ती पर मुअसं 12/2025 धारा 318(4) बीएनएस व 51/63 कॉपीराइट एक्ट 1957 पंजीकृत किया गया है। बताया जाता है कि आरोपी नकली किट बनाकर बाजार में असली एसजी कंपनी के बताकर सप्लाई करता था।

Next Story