- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Meerut: पुलिस ने तमंचे...
Meerut: पुलिस ने तमंचे के साथ पकड़ा जानलेवा हमला करने वाला आरोपी

मेरठ: थाना लिसाडी गेट पुलिस ने जान लेवा हमले के आरोपी को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। अभियुक्त आजम पुत्र एजाज निवासी राधने वाली गली हाजी अनवार के मकान के पास उंचा सद्दीक नगर थाना लिसाडीगेट मेरठ द्वारा जान से मारने की नीयत से फायर किया गया था। जिसमें एक युवक बाल बाल बच गया था।
आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया था। घटना के संबंध में वादी अमन पुत्र फकरुद्दीन नि० मनिहारों वाली गली ऊँचा सद्दीक नगर निकट आयशा मस्जिद थाना लिसाड़ी गेट की तहरीर पर थाना लिसाड़ी गेट में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस संबंध में पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी।
प्रभारी निरीक्षक थाना लिसाडी गेट के नेतृत्व में पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस दौरान अभियुक्त आजम पुत्र एजाज निवासी राधने वाली गली हाजी अनवार के मकान के पास उंचा सद्दीक नगर थाना लिसाडीगेट मेरठ को मुखबिर की सूचना पर खुशहाल नगर टंकी के पास बना खंडहर के पास से गिरफ्तार किया गया है।





