उत्तर प्रदेश

Meerut: पुलिस ने अवैध शस्त्र के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया

Admindelhi1
26 Oct 2024 3:43 PM IST
Meerut: पुलिस ने अवैध शस्त्र के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया
x

मेरठ: थाना लिसाडी गेट पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र सहित अभियुक्त गिरफ्तार किया गया है। आज 25 अक्टूबर को थाना लिसाडी गेट पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त जावेद पत्र जाहिद निवासी ग्राम चिरोडी थाना लोनी जनपद गाजियाबाद उम्र करीब 22 वर्ष को विकासपुरी पानी की टंकी के पास से गिरफ्तार किया गया।

जिसके कब्जे से एक अदद अवैध तमन्चा देशी 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना लिसाड गेट पर मु0अ0स0 400/2024 धारा-3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। अभियुक्त जावेद उपरोक्त को समय से मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

Next Story