उत्तर प्रदेश

Meerut: पुलिस ने शातिर अपराधी को 19 कारतूस, तमंचे सहित दबोचा

Admindelhi1
26 Oct 2024 3:40 PM IST
Meerut: पुलिस ने शातिर अपराधी को 19 कारतूस, तमंचे सहित दबोचा
x
32 बोर के तमंचे के साथ गिरफ्तार

मेरठ: थाना ब्रहमपुरी पुलिस द्वारा एक शातिर अभियुक्त को अवैध 19 जिन्दा कारतूस और 32 बोर के तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है।

थाना ब्रहमपुरी पुलिस द्वारा थानाक्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक शातिर अपराधी राहुल राठी ग्राम जिटौला थाना रोहटा मेरठ को बहादुर मोटर्स के सामने दिल्ली रोड से अवैध 19 जिन्दा कारतूस और 32 बोर के तमंचे सहित गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना पर मु0अ0स0 400/2024 धारा 3/25 आयुद्ध अधिनियम पंजीकृत किया गया। विधिक कार्यवाही कर अभियुक्त को मा0न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Next Story