उत्तर प्रदेश

Meerut: एक महिला को पति की दूसरी शादी का विरोध महंगा पड़ा

Admindelhi1
24 Oct 2024 12:34 PM IST
Meerut: एक महिला को पति की दूसरी शादी का विरोध महंगा पड़ा
x
जमकर पीटा

मेरठ: जिले के थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र में एक महिला को पति की दूसरी शादी का विरोध महंगा पड़ गया। पति जब दूसरी पत्नी के साथ घर पर पहुंचा तो पहली पत्नी ने इसका विरोध किया। इस पर पति और उसके साथ आई महिला ने पीड़िता की पिटाई कर दी। घटना की जानकारी किसी ने पुलिस को दी तो मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने युवक को पकड़ लिया और उसको थाने ले आए। जहां पर काफी देर तक हंगामा होता रहा। बात में पुलिस ने समझौता कराकर युवक को छोड़ दिया।

जानकारी के मुताबिक इत्तेफाक नगर निवासी तबस्सुम ने बताया कि उसकी शादी 10 साल पहले लिसाड़ी गेट निवासी युवक के साथ हुई थी। उसके तीन बच्चे भी हैं। पीड़िता ने बताया कि काफी समय से उसके पति के एक महिला से संबंध थे। उसका पति उस महिला से निकाह कर घर पहुंच गया।

महिला शादी के जोड़े में थी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसे धक्का देकर बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने थाने पहुंचकर पति के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि थाना प्रभारी को जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है। उन्होंने बताया कि हालांकि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। लेकिन महिला ने पति के खिलाफ दी गई तहरीर वापस नहीं ली है।

Next Story