उत्तर प्रदेश

मेरठ एनसीसी कैडेट पूजा गणतंत्र दिवस की परेड में करेंगी कदमताल

Shantanu Roy
7 Jan 2023 9:22 AM GMT
मेरठ एनसीसी कैडेट पूजा गणतंत्र दिवस की परेड में करेंगी कदमताल
x
मेरठ। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर मेरठ की कैडेट पूजा कर्तव्य पथ पर कदमताल करती दिखाई देंगी। गंगानगर निवासी पूजा 71 यूपी बटालियन एनसीसी वाहिनी में अंडर ऑफिसर कैडेट हैं। वह बताती हैं कि एनसीसी से जुड़ने के वक्त कभी नहीं सोचा था कि मुझे यह मौका मिलेगा। आज यह एक सपना जैसा लग रहा है। पूजा अहलावत आर्मी पब्लिक स्कूल में कक्षा 12वीं की छात्रा है। पिता संदीप कुमार भाजपा नेता हैं और माता अर्चना गृहिणी हैं।
पूजा गत 30 दिंसबर 2022 से ही दिल्ली में हैं। तीन जनवरी को देश की 17 एनसीसी डायरेक्ट्रेट के 153 कैडेट्स का परेड के लिए चयन हुआ। मेरठ हेडक्वार्टर से कैडेट पूजा ही परेड में शामिल होंगी। वह बताती हैं कि कम उम्र में मेरे लिए यह अविश्वसनीय उपलब्धि है। रोजाना सुबह 8:30 से शाम पांच बजे तक परेड का कठिन अभ्यास चल रहा है। भारत के प्रधानमंत्री और अन्य नेताओं से मिलने के लिए उत्सुक हूं।
Next Story