उत्तर प्रदेश

मेरठ: एमआईईटी इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस जांच शुरू

Admin Delhi 1
13 April 2022 9:45 AM GMT
मेरठ: एमआईईटी इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस जांच शुरू
x

उत्तर प्रदेश क्राइम न्यूज़: जानी थाना क्षेत्र के एमआईईटी इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्र की कुछ छात्रों ने चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। वर्चस्व की लड़ाई में इस वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बागपत जनपद के शिकोहपुर का निखिल मेरठ में बाईपास स्थित एमआईईटी इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक मेकैनिकल इंजीनियरिंग फर्स्ट ईयर का छात्र था। वह कॉलेज के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। कॉलेज में वर्चस्व को लेकर छात्रों के दो गुटों में विवाद चल रहा था। इसे लेकर ही निखिल की अभिषेक नाम के छात्र से कहासुनी हो गई थी। बुधवार को क्लास में जाते समय छात्रों के एक गुट ने निखिल पर हमला कर दिया। देखते ही देखते उसकी चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई।

उस पर चाकू से कई वार किए गए। दिनदहाड़े कॉलेज में इस घटना से हड़कम्प मच गया। वारदात को अंजाम देकर भागते दो आरोपितों को सुरक्षा गार्डों ने दबोच लिया और पुलिस को सूचना दे दी। घायल निखिल को उसके साथी सुभारती अस्पताल ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने निखिल को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसपी देहात केशव कुमार और सीओ सरधना आरपी शाही मौके पर पहुँचे। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

Next Story