उत्तर प्रदेश

Meerut: राज्य महिला आयोग की सदस्या करेंगी महिलाओं की जनसुनवाई

Admindelhi1
17 Oct 2024 12:56 PM IST
Meerut: राज्य महिला आयोग की सदस्या करेंगी महिलाओं की जनसुनवाई
x
18 अक्टूबर को होगी जनसुनवाई

मेरठ: अपर जिलाधिकारी नगर बृजेश सिंह ने बताया कि महिला उत्पीडन की रोकथाम एवं पीडित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के लिए 18 अक्टूबर 2024 को प्रातः 10.00 बजे राज्य महिला आयोग की सदस्या डा0 हिमानी अग्रवाल सर्किट हाऊस में महिला जनसुनवाई करेंगी।

पीडित,इच्छुक महिलाएं अपनी समस्या के समाधान हेतु उक्त जनसुनवाई में उपस्थित हो। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, जिला पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी, प्रभारी महिला थाना मेरठ, थाना एएचटीयू, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी, जिला श्रम अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी व जिला सूचना अधिकारी आदि को जनसुनवाई में उपस्थित होने के निर्देश दिये।

Next Story