उत्तर प्रदेश

Meerut: मेरठ पुलिस ने अंजली अरोड़ा के बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया

Admindelhi1
27 Jan 2026 12:56 PM IST
Meerut: मेरठ पुलिस ने अंजली अरोड़ा के बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया
x

मेरठ: सोशल मीडिया और डांस की दुनिया में लोकप्रिय अंजली अरोड़ा के बॉयफ्रेंड आकाश संसनवाल को मेरठ पुलिस ने फर्जी पास के साथ गिरफ्तार किया है। आकाश, जो सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर, मॉडल और डांसर अंजली अरोड़ा का मंगेतर बताया जा रहा है, अपनी कार पर पूर्व सांसद का फर्जी पास लगाकर घूम रहा था।

रविवार शाम गणतंत्र दिवस की सुरक्षा के मद्देनजर, एसएसपी विपिन ताड़ा पुलिस बल के साथ काशी टोल प्लाजा पर वाहनों की सघन जांच कर रहे थे। इसी दौरान आकाश की कार को रोका गया और पास की जांच में यह फर्जी पाया गया।फर्जी पास मिलने के बाद पुलिस ने आकाश को मौके से गिरफ्तार कर लिया। सोमवार देर शाम उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

चेकिंग मुहिम में अन्य कार्रवाई

पुलिस की इस विशेष चेकिंग अभियान के दौरान थार, स्कॉर्पियो, डिफेंडर जैसी कई लग्जरी गाड़ियों को भी सीज किया गया। कुल चार लोगों को हिरासत में लिया गया था, जिसमें आकाश संसनवाल भी शामिल हैं।आकाश संसनवाल दिल्ली के थाना किशनगढ़ क्षेत्र, कटवारिया सराय का निवासी है। अंजली अरोड़ा सोशल मीडिया पर अपने हिट गाने ‘कच्चा बादाम’ से जानी जाती हैं और उन्हें लोग ‘बादाम गर्ल’ के नाम से भी पहचानते हैं।

Next Story